मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की आशंका पर सपा-कांग्रेस के जिलाध्यक्ष किए नजर बंद

मथुरा। मांट विस क्षेत्र में सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को काले झंडे दिखाने की घोषणा करने वाले प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं को पुलिस ने उनके आवास पर ही कई घंटों तक नजर बंद किये रखा। उक्त नेताओं के आवास से पुलिस मुख्यमंत्री के प्रस्थान करने के बाद ही हटी। जनपद की मांट विस क्षेत्र में मुख्यमंत्री की सभा होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें काले झंडे दिखाने की घोषणा करने वाले सपा के जिलाध्यक्ष लोकमणि कांत जादौंन व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा को आज सुबह ही पुलिस ने उनके आवास पर नजर बंद कर लिया। इसके अलावा कई अन्य नेताओं की निगरानी पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री के मथुरा में रहने के दौरान तक की गयी।

पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन को एवं छाता विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर पंडित छाता विधानसभा महासचिव दलबीर सिंह जादौन को उनके छाता आवास पर घेराबंदी कर नज़रबंद कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस के इस कार्यशैली को सरकार का दबाव बताते हुए कहा कि इमरजेंसी के समय भी लोगों को घरों से गिरफ्तार किया गया था भाजपा सरकार किसान नौजवान विरोधी सरकार है इसलिए वह सभी की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता जाने का डर सता रहा है ।