वृन्दावन में कोरोना के बढ़ते केस कही मथुरा के लिए जान ए बबाल न बन जाए , कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 17
मथुरा। ब्रजवासियों की लापरवाही से जनपद में कोरोना संक्रमण के केस प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है जो कि एक चिंता की बात है। वृन्दावन में विदेशी श्रद्वालुओं की लगातर कोरोना रिर्पोट पॉजिटिव आ रही है। जनपद में कोरोना के बढ़ते आकडो से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वृंदावन के शीतल छाया के आश्रम में लगातर श्रद्वालुओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में 2100 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
जिला कंट्रोल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि वृंदावन में निकल रहे पॉजिटिव केस के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंदिरों और आश्रमों में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जो लोग संक्रमित मिल रहे हैं उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। सोमवार की शाम तक विदेशी मेहमानों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल सकी है। अभी तक मथुरा व वृंदावन में कुल 17 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 10 विदेशी शामिल हैं हालाँकि विदेशियों में कोरोना ओमिक्रॉन के लक्षण तो नहीं इसके लिए लखनऊ लैब में सैंपल भेजे गए हैं।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जनपद में सभी क्षेत्रोें में कोरोना की सावधानी को लेकर काफी कार्य किये जा रहे है। नगर क्षेत्र में निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा रोको टोको अभियान मंगलवार से शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि कोराना की तीसरी लहर से बचने के लिये कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें। मास्क जरूर लगाएं और समय-समय पर हाथ धोते रहें। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है वे शीघ्र ही टीका लगवा लें ताकि खुद के साथ ही दूसरों के लिए संकट न बनें। बीमार होने पर जांच जरूर करवाएं, खुद डॉक्टर बनने की कोशिश न करें। कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर नवागत सीएमओ अजय कुमार वर्मा ने चिकित्साधिकारियों की बैठक ली है।