मथुरा में नगर निगम अब सामूहिक विवाह 11 दिसं. को बीएसए कॉलेज में कराएगा

मथुरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत नगर निगम 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह 11 दिसंबर को कराएगा। समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर आज नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह समारोह पहले 5 दिसंबर को होना था।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा 5 दिसंबर को बीएसए इंजीनियरिंग काॅलेज में 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया जाना प्रस्तावित था जिसको शासन द्वारा संशोधित करते हुये अब 11 दिसंबर को कराने के निर्देश दिए गए है ।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत बुधवार को नगर आयुक्त अनुनय झा नगर निगम के अधिकारियों के साथ बी.एस.ए. इंजी0 काॅलेज पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने होने वाली व्यवस्थाओ की जानकारी ली।

अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम हेतु प्रभारी नामित किया गया है। इनके अलावा लवकुश गुप्ता राज कुमार मित्तल सहायक नगर आयुक्त मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य अधिशासी अभियन्ता सिविल एस.पी. मिश्र सुरेन्द्र सिंह यादव क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी रमेश कौशिक परियोजना अधिकारी डूडा अनिल रंजन सहायक अभियन्ता वि/यां आदि सहयोग करेंगे।