नगर निगम जन समस्याओं के निवारण के लिए भारी प्रयासरत : डा मुकेश आर्य

छत्ता बाजार में जलापूर्ति में सुधार के लिए नये नलकूप का शुभारंभ गलियों का किया शिलान्यास

मथुरा। बुधवार को नगर निगम के हृदय स्थल क्षेत्र वार्ड 57 की कोयला गली सर्राफा बाजार सहित नगला भूतिया और उसमें सम्मिलित सभी छोटी-छोटी गलियों के सड़क नालियों के पुनर्निर्माण के लिए शिलान्यास एवं छत्ता बाजार क्षेत्र में नवीन नलकूप के लिए भूमि पूजन नगर निगम महापौर डा मुकेश आर्य बंधु एवं स्थानीय पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कोयला गली महादेव जी मंदिर के समक्ष किया। स्थानीय पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने बताया कि लगभग ग्यारह लाख रुपए की लागत से सड़क और नालियों का पुनर्निर्माण होगा एवं लगभग छः लाख रुपए की लागत से लगने वाले होली गेट से लेकर कंसखार बाजार क्षेत्र की गलियों में जलापूर्ति में सुधार के लिए नवीन नलकूप का लक्ष्मीबाई स्कूल में भूमि पूजन किया गया है जिससे गली पीरपंच कोयला गली बारी गली महपुरा फूल गली सहित 12 क्षेत्रो की जलापूर्ति में सुधार होगा।

नागरिको को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं चाहे वह सीवर की समस्या हो पीने के पानी की समस्या हो सड़क नाली खरंजा की समस्या हो या सफाई व्यवस्था की समस्या हो हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं और भविष्य में और भी निगम क्षेत्र में विकास कार्य देखने को मिलेंगे।

इस अवसर पर बृजेश एड. दीर्धविष्णु मंदिर के महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी भाजपा विधि प्रकोष्ठ के बृजप्रांत संयोजक रामकिशन पाठक भाजपा मण्डल अध्यक्ष लोकेश तायल धनश्याम हरियाणा क्षेत्रपाल चतुर्वेदी कन्हैयालाल गौतम मयंक चतुर्वेदी एड. हरिओम शर्मा एड. कुंजबिहारी चतुर्वेदी वार्ड अध्यक्ष अशोक गुप्ता विनोद तिवारी दिलीप बौहरे पुलकित शर्मा महेश काजू बांकेलाल वर्मा शिवकुमार रावत कन्हैया वर्मा अरविंद सौनी नरेंद्र सौनी सन्तोष वाल्मिकी संदीप अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।