मथुरा। सिक्खों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी की जयंती कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को मथुरा के सभी गुरूद्वारों में दीपावली की तरह सजावट और शब्द कीर्तन हुए। इस अवसर पर सांसद हेमामालिनी ने प्राचीन गुरूद्वारा मसानी पहुंचकर मत्था टेका।
उनको ग्रंथी साहब ने बताया कि इस स्थल पर गुरूनानक देव जी ने 40 दिन व्यतीत किए थे जिसे जानकर वह भाव विभोर हो उठी। गुरूद्वारा की ओर से उनको सरोपा भेंट किया गया। वहां मौजूद महिलाओं बच्चों ने उनके साथ भजन में भाग लिया। गुरूद्वारा पर जैसे ही सांसद हेमा मालिनी पहुंची तो उनको देख लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नही था। इस दौरान उनके साथ जनार्दन शर्मा, संजय गोविल, मिलन भटिया, पार्षद हेमन्त अग्रवाल, स्वीटी सरदार आदि भाजपाई मौजूद रहे।