वृंदावन के वीवीआईपी रोड पर 350 कर्मचारियों को एक साथ सफाई करते देख उमड़ा लोगों का हुजूम

मथुरा। वृंदावन के वीवीआईपी मार्ग छटीकरा मोड़ से विधापीठ चौराहा तक बुधवार प्रात: 350 सौ से अधिक सफाई कर्मचारियों को एक साथ सफाई करते देखा लोग प्रफुल्लित दिखाई दिए। सफाई कार्य का नेतृत्व नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी खुद संभाले हुए देखे गए। विश्व पटल पर तेजी से पहचान बना रहे वृंदावन को स्वच्छ शहर बनाने के लिए अब नगर आयुक्त ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है।
ब्रज दर्शन के प्रति बढ़ती लालसा से मथुरा वृंदावन आने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहाँ आने वालों का आंकड़ा आठ करोड़ को छु गया है। ऐसे में ब्रज की स्वच्छ पहचान बनाने के प्रयास तेज कर दिए है । सांसद हेमा मालिनी खुद मथुरा के लिए ब्रांड एम्बेस्डर बनी हुई है तो वही नवागत जिलाधिकारी सीपी सिंह ने भी मथुरा वृंदावन की स्वच्छता को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया है।
इस तरह वृंदावन की विश्व मानचित्र पर उभरती छवि को और निखारने के लिए नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने स्वच्छ्ता संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही निगरानी बढ़ा दी है।

बुधवार को नगर् आयुक्त शशांक चौधरी ने प्रातः काल छटीकरा मार्ग पर पहुंचकर सफाई कार्य कराया। नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत इस दौरान सहयोगी भूमिका मे नजर आए। छटी करा गेट से शुरु हुआ स्वच्छता का यह दौर विद्यापीठ चौराहा तक चला। उन्होंने सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सड़क के किनारे जल भराव की समस्या एवं बैंडिंग जोन को व्यवस्थित आदि कार्यों का निरीक्षण भी किया । साथ ही संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सम्पूर्ण मार्ग को मॉर्डन रोड बनाए जाने हेतु उच्च स्तरीय कार्यवाही की जाए। किंग्स सिक्यूरिटी कंपनी के कर्मचारियो द्वारा किये गए सफाई कार्य से समूचा मार्ग अपनी अलग ही छटा बिखेरता दिखाई दिया।
इस संबंध में नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु वृंदावन में दर्शन करने के लिए आते हैं इसलिए निगम का पूरा फोकस है कि इस वीवीआईपी मार्ग के अलावा सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास परिक्रमा मार्ग और समूचे नगर में सफाई कार्य उच्चकोटि का रहना चाहिए इसके लिए कई टीम बना दी गई है। आज के सफाई अभियान में निगम के उप सभापति मुकेश सारस्वत के अलावा अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक अधिशासी अभियंता राम कैलाश जेड एस ओ महेश चंद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोपाल गर्ग आदि मौजूद रहे।