हरिओम चौधरी
गोवर्धन। गोपाष्टमी के अवसर पर श्रीधाम राधाकुंड में महामंडलेश्वर इंद्रदेव सरस्वती महाराज ने गोशाला का भूमि पूजन कर नींव रखी। संजय आचार्य ने विधि विधान मन्त्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। पूर्व मंत्री सरदार सिंह फिरोजाबाद की पूर्व विधायक सहित भक्तों ने गोशाला निर्माण में सहयोग राशि दान की।
बृहस्पतिवार को गोपाष्टमी के अवसर पर गोशाला के भूमि पूजन में इंद्रदेव सरस्वती महाराज ने बताया कि ब्रजभूमि में गोवंश की दुर्दशा को देखते हुए श्रीधाम राधाकुंड में गोशाला का भूमिपूजन किया गया। सेवाभावी भक्तों के सहयोग से अगले साल 1 फरवरी को गोशाला को गोसेवा के लिए संचालित करा दिया जाएगा।
समारोह में मुरारी लाल, मुकेश चौधरी, विनोद चौधरी, प्रेम सिंह, देव मुरारी बापू, महामंडलेश्वर गंगा दास, विपिन कुमावत, कृष्ण मोहन दास आदि उपस्थित थे।