मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल के जेष्ठ भ्राता आरएसके वरिष्ठ पदाधिकारी रहे डॉ चंद्रभान गुप्ता का बीती रात्रि स्वर्गवास हो गया है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही मथुरा के हिंदूवादी संगठनों भाजपाइयों और आर एस एस के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। शहर के गोविंद नगर आवासीय कॉलोनी स्थित आवास पर बीती रात्रि करीब 80 वर्षीय डॉ चंद्रभान गुप्ता का देहांत हो गया । वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके एक पुत्र तीन पुत्रियां हैं। मसानी स्थित मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । उनके आवास पर क्षेत्रीय नागरिकों के अलावा शिक्षा से जुड़े लोगों और भाजपा के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। ज्ञात रहे कि उन्होंने लंबे समय तक शहर के प्रसिद्ध बीएसए कॉलेज में अपनी सेवाएं दी थी।