सुरीर (मथुरा)। भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्राण्ड नेत्री एवं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को सुरीर में भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि दो लडकों की जोडी ये तय नह कर पाई कि मांट से किसको प्रत्याशी बनाया जाये, ये जोडी अदभुत है। जिस समाजवादी पार्टी के राज में गुण्डा का आतंक था उनसे रालोद ने गठबंधन कर लिया। बसपा आज यूपी में किस स्थिति में है ये किसी से छिपा नही है इसलिए अपना वोट बर्बाद मत करिये। जनसभा में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि में आपके बीच अपने भाई राजेश चौधरी की बहन के रूप में उपस्थित हुई हूं। आपसे अपने भाई के लिए हाथ जोडकर वोट मांगने आई हू। हर बहन की ख्वाहिश होती है कि उसका भाई कर्मठ हो जिसे देखकर आम जनता को विश्वास हो कि विपदा की घडी में हमारा साथ देगा।

उन्होंने कहा कि जनता नागरिक नही परिवार है, जिसकी सरकार बनने वाली है उसको वोट देकर नफे में रहों, हाथी की सरकार दूर-दूर तक कहीं नही है। योगी सरकार ने अपनी कैबिनेट की पहली मीटिंग में 4 लाख 72 हजार करोड़ रूपये का प्रदेश के किसानों का फसली ऋण माफ किया था, मथुरा जिले के 2 लाख 60 हजार किसानों को इसका पूरा-पूरा लाभ मिला जिसका 390 करोड़ रू. माफ किया गया। मथुरा के 17 लाख नागरिकों को 19 महीनों से मोदी-योगी सरकार मुफ्त में राशन दे रही है। कोरोना काल में बसपा सपा कांग्रेस रालोद का कोई भी नेता आम जनता की मदद के लिए नही दिखाई दिया, केवल भाजपा ने पीड़ित लोगों की मदद की। मथुरा में लोगों को वैक्सीन की 35 लाख डोज लग चुकी है। उन्होंने कहा किसी भ्रम में मत रहिए यूपी में फिर से योगी जी की स्पष्ट सरकार बनने जा रही है, मांट के चहुमुखी विकास के लिए कमल के बटन को दबाकर भारी बहुमत से मेरे भाई राजेश चौधरी को आप जिताये।
जनसभा में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि मांट क्षेत्र एनसीआर से लगा हुआ है, राजेश चौधरी के विधायक बनने पर यहां विकास की गंगा बहेगी। मुख्यमंत्री योगी का आपके क्षेत्र पर पूरा फोकस है । कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक ओम प्रकाश गुप्ता ने की जबकि कुशल संचालन मुकेश वार्ष्णेय द्वारा किया गया। मंच पर पूर्व विधायक चौ. प्रणतपाल सिह, ज्ञानेद्र सिंह, भाजयुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय कप्तान सिंह ठेनुआ, जितेन्द्र वार्ष्णेय, वर्षा शर्मा, शिव कुमार गौतम, गणेश वार्ष्णेय, प्रियंका उपाध्याय, दिगम्बर सिंह चौधरी, प्रशांत वार्ष्णेय, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post