मथुरा। स्थानीय रामलीला मैदान में चल रहे नगर निगम के दीपावली मेले के दूसरे दिन दिवाली महोत्सव 2021 के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का शुभारम्भ अनुनय झा नगर आयुक्त द्वारा किया गया। द्वितीय दिवस पर मेले में रंगोली प्रतियोगिता एवं नुक्कड नाटक प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विधालयों के बालक-बालिकाओं द्वारा प्रस्तुति दी गई।
नुक्कड नाटक प्रतियोगिता में किशोरी रमण कन्या इंटर कॉलेज, प्रेमदेवी कन्या इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, रतनलाल फूल कटोरी बालिका इंटर कॉलेज, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, जैन इंटर कॉलेज मथुरा, चमेली देवी इंटर कॉलेज, राजकीय विधालय लोहवन, राजकीय बालिका इंटर कालेज अडींग, राजकीय उत्तर माध्यमिक विधालय भिटॉैनी, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम पेश किए गए।

रंगोली प्रतियोगिता में किशोरी रमण कन्या इंटर कॉलेज, प्रेमदेवी कन्या इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, रतनलाल फूल कटोरी बालिका इंटर कॉलेज, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, जैन इंटर कॉलेज मथुरा, चमेली देवी इंटर कॉलेज, राजकीय विधालय लोहवन, राजकीय बालिका इंटर कालेज अडींग, राजकीय उत्तर माध्यमिक विधालय भिटॉैनी, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज, लक्षमण प्रसाद चतुर्वेदी कन्या इंटर कालेज, कृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती विधा मंदिर, आचार्य चरण महाप्रभु विधालय, सीएनएस इंटर कॉलेज आदि समेत 31 विधालय के विधार्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता प्रथम स्थान पर रतनलाल फूल कटोरी विधालय, द्वितीय स्थान पर केशवधाम सीनियर सैकेण्ड्री विधालय व तृतीय स्थान पर चमेली देवी खंडेलवाल विधालय ने प्राप्त किया।

नुक्कड नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय हाईस्कूल विधौनी, द्वितीय स्थान पर प्रेमदेवी बालिका इंटर कॉलेज व तृतीय स्थान पर चमेली देवी खंडेलवाल विधालय ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त अनुनय झा अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, लवकुश गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यपक देवप्रकाश समेत विधालायों के प्रधानाचार्यों ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन डा देवप्रकाश ने किया।
लेजर शो के माध्यम से सम्पूर्ण रामायण का शो दिखाया गया, जिसके देखकर समस्त दर्शक भाव-विभोर हो उठे। इसके उपरांत राजस्थानी कठपुतली शो भी हुआ।
मेले में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत विभिन्न उद्यमियों के द्वारा अपनी-अपनी स्टॉल लगवायी गयी जिनमें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मस्टर्ड ऑयल, जूट बैग पोशाक, तुलसी कंठी माला, पेडा, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, गोबर से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पाद, टैप्स सैनेटरी प्रौडक्टस, होम डैकोरेशन प्रौडक्टस, अगरबत्ती, मसाले, खाद्य, मिटटी के बर्तन, मूर्तियां, घी, आदि के स्टॉल लगवाये गये हैं।
मेले में स्वास्थ्य विभाग से कोविड-19 से सुरक्षा हेतु टीकाकरण कैंप भी लगवाया गया हैं। कैंप में टीका की पहली और दूसरी दोनों डोज लगवाने की व्यवस्था उपलब्ध है।