सारांश बने सिविल जज छाता

मथुरा। जनपद न्यायालय में अपर सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट संख्या 6 रहे सारांश शर्मा को जनपद न्यायाधीश ने सिविल जज छाता के पद पर तैनात किया है। सारांश शर्मा सिविल जज छाता से पूर्व मथुरा में ही न्यायालय संख्या 6 में न्यायिक मजिस्ट्रेट और सिविल जज जूनियर डिविजन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
मूल रूप से राजस्थान के जयपुर निवासी सारांश शर्मा 2019 बैच के न्यायिक अधिकारी है जिनकी ट्रेनिग भी मथुरा में हुई और ट्रेनिंग के बाद पहली नियुक्ति सिविल जज जूनियर डिविजन / न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या 6 के रूप में हुई है । छाता में अभी तक तैनात रही जज स्वाती सिंह का दूसरे जनपद में तबादला हो गया है।