मथुरा। शहर के एक प्रसिद होटल में कार्यरत युवा कर्मचारी की गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। मृतक होटल में रसोईया का कार्य करता था पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के डेंम्पियर नगर स्थित एक होटल के रसोईयां 38 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र चंचल निवासी पिथौरागढ़ उत्तराखंड की अचानक दुपहर में तबियत खराब हुयी तो उसे तत्काल उपचार के लिये अस्पताल ले गये। इस दौरान होटल मालिक उसे जिला अस्पताल सहित कई अस्पताल में ले गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बताया जाता है कि रसोईयां जनपद के विभिन्न होटल में कार्य कर चुका है। दो माह पूर्व ही वह उक्त होटल में नौकरी पर लगा था। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Next Post