मथुरा। वैष्णव ब्राह्मण (च.स.) समाज द्वारा स्थानीय होटल नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स में होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज विष्णु स्वामी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
अपने संबोधन में महाराज विष्णु स्वामी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, गरीबी एवं सामाजिक चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए वैष्णव समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा, संस्कार और सहयोग की भावना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर श्री वृंदावन धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि वैष्णव ब्राह्मण समाज संगठित होकर अपनी एकता को मजबूत करे और सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करे। विभिन्न प्रबुद्धजनों ने भी समाज के उत्थान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर नवल जी महाराज ने समाज में हो रहे सकारात्मक कार्यों की सराहना करते हुए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
समारोह में होली के पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान वैष्णव बंधुओं एवं बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए वैष्णव समाज के लोगों की उपस्थिति रही।
इस मौके पर मनोज कुमार वैष्णव, देवेंद्र कुमार वैष्णव, ओम प्रकाश वैष्णव, सोनू वैष्णव, गजेंद्र वैष्णव, पन्नालाल वैष्णव, रमेश वैष्णव, महावीर वैष्णव, पुष्पेंद्र वैष्णव, राम वैष्णव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने युवा वर्ग को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.