मथुरा । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 जनपद की पांच विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मतदेय स्थल को पिंक बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर महिला कार्मिक ही तैनात होंगी। यानि यह बूथ पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित होगा। निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यों में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर गंभीरता दिखाई है। महिलाओं की क्षमता और कार्यकुशलता दिखाने के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों का संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में ही रहेगा। इन बूथों पर तैनात समस्त कार्मिक महिलाएं ही रहेंगी। जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मतदेय स्थल को पिंक बूथ बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडेय ने पिंक बूथ की व्यवस्थाओं के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल और मुख्य विकास अधिकारी डा. नितिन गौड़ को रिपोर्ट भेज दी है। यही रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई है। इस कार्ययोजना के तहत छाता विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 337 को पिंक बूथ बनाया गया है। यह बूथ उत्तर प्राथमिक विद्यालय, चौमुहां का कक्ष नंबर-2 है। इसी तरह मांट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 330 को पिंक बूथ बनाया गया है। यह बूथ उत्तर प्राथमिक विद्यालय कक्षा 1-8 का है। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 67 को पिंक बूथ बनाया गया है। यह बूथ राष्ट्रीय इंटर कालेज गोवर्धन का कक्ष संख्या-3 है। मथुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 204 को पिंक बूथ बनाया गया है। यह बूथ प्रेमदेवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कालेज का कक्ष संख्या-4 है। बल्देव विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 175 को पिंक बूथ बनाया गया है। यह बूथ कार्ष्णि हरीनामदास इंटर कालेज महावन है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से पिंक बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा जा रही हैं। पिंक बूथों की सुरक्षा में होंगी महिला पुलिसकर्मी रूपिंक बूथों पर महिला मतदान कार्मिक तो लगेंगी ही, साथ ही सुरक्षा के लिए तैनात भी महिला कांस्टेबल और होमगार्डस होंगी। कांस्टेबल और होमगार्डस के अलावा जरूरत पड़ने पर महिला उपनिरीक्षक और हेडकांस्टेबल की भी यहां अलग से तैनात होंगी। पुलिस विभाग द्वारा इनको चिन्हित किया जा रहा है।