मथुरा में महापौर के वार्ड में लोग जी रहे है नरकीय जीवन, सडक धंसने से कई मकान क्षतिग्रस्त

मथुरा। नगर निगम के वार्ड सं. 4 भरतपुर गेट क्षेत्र स्थित शंकर गली में लोग नरकीय जीन जीने का मजबूर है। सीवर, बिजली की लाइन पड़ने से सडक के धंसने के कारण सोमवार को कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये।

कहने को तो उस वार्ड सं. 4 में नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु का आवास है फिर भी क्षेत्र में हालत काफी दयनीय है। निगम पार्षद माला माहौर का कहना है कि वह जन समस्याओं के निदान को लेकर अनेक बार अधिकारियों से संपर्क कर चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। पार्षद का कहना है कि शंकर गली स्थित चौक में बने तीन मकान बारिश का पानी क्षतिग्रस्त सीवर चैम्बर में घुस जाने से धंस गये। बिजली और पानी की लाइन डाले जाने से उखड़ी पड़ी टाइल्स की सडक पर चलना दूभर है। दो माह होने को आये लेकिन निगम के इंजीनियर अभी तक शंकर गली की स्थिति को ठीक नहीं कर पा रहे।

पार्षद पति युद्धपाल सिंह ने बताया कि मेयर के संज्ञान में होने के बावजूद कोई कार्य नहीं हो रहा। बारिश के पानी धंसने से आज दौलत, भगवान दास बनवारी लाल के मकान क्षतिग्रस्त हो गये है। जानकारी मिलने पर महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु मौके पर निगम के इंजीनियर के साथ पहुंच गए। उन्होंने भी कार्यवाही के आदेश दिए है।

इस सम्बंध में पूछे जाने पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि दो दिन पूर्व ही उनक संज्ञान में ये समस्या आई है जिसे अविलम्ब ठीक कराने के आदेश कर दिये गये है। नगर आयुक्त का कहना है कि जनसमस्याओं का निदान त्वरित कराना उनकी मुख्य प्राथमिकता है।