महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चला जाए तो समाज ज्यादा तरक्की कर सकेगा: मुरारी अग्रवाल
मथुरा । माथे पर बिंदी मस्तक पर कलश मुख से गूंज रहे मंगल गीत अपने पूर्वज अग्रसेन की जय-जयकार के साथ श्री अग्रबन्धु सभा की मुकुंद बिहार से शुरू हुई मंगल कलश यात्रा में शहनाई की धुनों पर थिरकते युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था महानगर में अग्रसेन को भावांजलि देने महिलाएँ कलश ले अग्रसेन चौक पहुँची जहाँ दुग्धाभिषेक के बीच पुष्पांजलि देने को अग्रबन्धु आतुर दिखाई दिए।
अग्रसेन चौक पर इकठ्ठा हुए अग्रबन्धुओं को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने दान शील एकता का मंत्र दिया था समाज उनके सिद्धांतों से चलेगा तो और ज्यादा तरक्की कर सकेगा। उन्होंने कहा कि अग्रसेन सबको बराबरी के हक़ का सिद्धांत दे गए थे जिससे समाज में एकरूपता रहे।

इससे पूर्व मंगल कलश यात्रा अग्रसेन चौक पहुँची जहाँ हुए समारोह में अग्रबन्धु सभा के संस्थापक विपिन किरोड़ी अध्यक्ष किशोर भरतिया महामंत्री अवधेश डब्बू नीरज बॉबी हाथी वाले राकेश गर्ग आढ़ती गौरव सर्राफ रविप्रकाश अग्रवाल बृज बिहारी गुडेरा वाले अनिल भाई ड्रेस वाले अशोक पी पी मितेश बंसल अनन्त अग्रवाल बंशीधर बिजली वाले राधाकिशन सूतिया हरीश गिलट सुरेश चंद्र दौना पत्तल वाले गजानन्द अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
महिला सभा की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल महामंत्री लता अग्रवाल अनिता अग्रवाल शिल्पी शोरा रिंकी बंसल डॉ बीना गर्ग शशि अग्रवाल रितु अग्रवाल दीपिका अग्रवाल शिल्पी बंसल ओमवती अग्रवाल लता चंचल अग्रवाल ज्योति अग्रवाल आदि ने मंगल कलश यात्रा में भाग लिया।