चामुण्डा शक्तिपीठ मन्दिर पर माँ वैष्णो देवी की गुफा दर्शन व रात्रि जागरण 11 को

मथुरा। मॉं वैष्णो देवी मित्र मण्डल के तत्वावधान में 12 वाँ विशाल माँ भगवती जागरण भव्य शोभायात्रा का आयोजन 11 अक्टूवर को होगा ।

जिसमें प्रातः 8 बजे से गॉधी पार्क, चौक बाजार से विभिन्न कलात्मक झाँकियों काली अखाड़े, आगरा व मथुरा के प्रसिद्ध बैण्ड के साथ माँ भगवती की शोभायात्रा प्रारम्भ होगी जो चौकबाजार, मण्डी रामदास, डीग गेट, मसानी चौराहा, गायत्री तपोभूमि होती हुई वृन्दावन रोड स्थित माँ चामुण्डा देवी के दरबार में पहुॅच कर सम्पन्न होगी ।

इसके पश्चात माँ चामुण्डा देवी का पंचामृत महाभिषेक , कन्या लांगुरा पूजन व भोज होगा । रात्रि बेला में मन्दिर प्रांगण में माँ वैष्णो देवी की गुफा में माँ भक्तों को दर्शन देगी एवं रात्रि जागरण की जयोति प्रज्जवलित होगी । जागरण में राया, धौलपुर, आगरा, मथुरा के भजन गायक माँ का गुणगान करेगें ।