प्रिंस कुलश्रेष्ठ
मथुरा। जनपद में 3 दिन से खाली पड़े सात थानों पर एसएसपी गौरव ग्रोवर द्वारा बाहरी जनपदों से आए पांच प्रभारी निरीक्षक और चार उपनिरीक्षक को थानों की कमान सौंपी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी को प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकला, अजय कौशल प्रभारी निरीक्षक थाना छाता , प्रदीप कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना, विनय मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना वृंदावन, मुकेश मालिक प्रभारी निरीक्षक थाना शेरगढ़ और उपनिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा को थानाध्यक्ष महावन से थानाध्यक्ष मगोर्रा, प्रशांत त्यागी थानाध्यक्ष शेरगढ़ से थानाध्यक्ष मांट, प्रवीण कुमार मिश्र प्रभारी मीडिया सेल से थानाध्यक्ष राया, त्रिपुरेश कौशिक पीआरओ से थानाध्यक्ष महावन बनाया है। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा को अभी थाना कोतवाली से रिलीव नहीं किया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.