जोनल रेल महाप्रबंधक से ZRUCC सदस्य कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी ने की गहन चर्चा।
मथुरा। स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार को उत्तर मध्य जोनल रेल प्रयागराज के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार के निरीक्षण के दौरान आगमन पर जोनल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य व भाजपा जिला मंत्री कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी ने तीर्थयात्रियों पर्यटकों एवं दैनिक यात्रियों से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर लिखित सुझाव देकर व्यापक व्यवस्थाओं के सम्बंध में विस्तृत चर्चा करके उनको अवगत कराया।
जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्य रूप से महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों का मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर और दीनदयाल धाम स्टेशन पर ठहराव, ग्राम फातिहा में रेल बाउंड्री पर अंडर पास निर्माण, मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के गेट नं. 2 पर लगी लिफ्ट को सही कराने और प्लेटफार्म नं. 2 पर एस्केलेटर (स्वचालित सीढी) लगाए जाने एवं स्टेशन मार्गों का सौंदर्यीकरण व मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था जैसे आदि विषयों से अवगत कराया गया। वार्ता के पश्चात् महाप्रबंधक ने शीघ्र कार्यवाही हेतु आश्वस्त करते हुए कहा कि इन विषयों को दृष्टिगत करते हुए जल्द सुधार किया जायेगा जिससे मथुरा आने जाने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो और रेलवे प्रशासन के प्रति अच्छा संदेश जनता के मध्य पहुंचे।
इस मौके पर मण्डल रेल महाप्रबंधक आनंद स्वरूप डी.सी.एम. आशुतोष सिंह एस. के. श्रीवास्तव मथुरा जंक्शन रेलवे डायरेक्टर रवि प्रकाश देबू लाल शाह अंकुर गुर्जर आदि मौजूद रहे ।