सिविल डिफेंस की महत्वपूर्ण भूमिका को नकारा नहीं जा सकता: एडीएम
मथुरा। वर्तमान हालात में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाने में नागरिक सुरक्षा संगठन की अहम भूमिका है। नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन समय-समय पर विभिन्न पर्व त्यौहार एवं आवश्यकता के अनुरूप पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हैं। यह बात प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस विश्वजीत महापात्र ने गुरुवार को शहर के होटल बृजवासी रॉयल में वार्डन सेवा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस विश्वजीत महापात्र ने कहा कि सिविल डिफेंस को उचित सम्मान और स्थान मिलना चाहिए। वह अपने स्तर से जहां प्रयास करेंगे वही शासन को भी इसके लिए लिखेंगे।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय ने कहा कि सिविल डिफेंस के वार्डन को समय-समय पर प्रोत्साहित करना चाहिए। क्योंकि वह निष्काम सेवा से जुड़े हुए हैं। और शासन प्रशासन तथा पुलिस को बिना किसी आर्थिक सहयोग अथवा मानदेय लिये निस्वार्थ भाव से अपना अहम योगदान देते हैं।
पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस विश्वजीत महापात्र अपने दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए थे। इस दौरान उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन कार्यालय का निरीक्षण किया और वार्डन सेवा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को और भीतर तथा मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की ।
इस मौके पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी एवं डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल बृजवासी ने नागरिक सुरक्षा संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखें। सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक जसवंत सिंह ने नागरिक सुरक्षा संगठन की विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। सहायक उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह ने सिविल डिफेंस के होने वाले प्रशिक्षण आदि के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर द्वारा किया गया।
इस मौके पर डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी डिप्टी डिवीजनल वार्ड राजेश कुमार मित्तल घटना नियंत्रण अधिकारी सचिन कुमार अग्रवाल आनंद कुमार मित्तल स्टाफ ऑफिसर सुरेश चंद्र शर्मा गणेश पाल पोस्ट वार्डन अशोक वर्मा आकाश चतुर्वेदी बैंकर रविंद्र बंसल मुकेश तिवारी मुनव्वर बेग डॉ. महेश चंद्र शर्मा रति रंजन सिंह एड. दीपक शर्मा वरिष्ठ लिपिक शंभू नाथ जगदीश सिंह डोरीलाल राकेश चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।