दिसंबर से मथुरा वृंदावन में लापरवाह वाहन चालकों की आएगी आफत, चौराहा पर लगेंगे कैमरे और लाउड स्पीकर, मिलेगा फ़्री वाई फाई
इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने से मथुरा की गिनती होगी देश के हाई-फाई शहरो में : अनुनय
मथुरा। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत मथुरा-वृंदावन में 38 करोड़ रु से इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाने वाला है जिसके अंतर्गत 20 स्थानों पर अत्याधुनिक ट्रैफिक लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा इन चौराहे पर उच्च क्षमता वाले कैमरे भी लगेंगे। बुधवार को इस संबंध में एक बैठक
मथुरा वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिसमें कार्य दायी संस्था टेक्नोसिस सिक्योरिटी सिस्टम प्रा लि के अधिकारियों ने कार्य योजना का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। बैठक में बताया गया कि गुरुवार 30 सितंबर से सर्वे का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। नगऱ आयुक्त श्री झा के अनुसार देश के बड़े शहरों की भांति मथुरा वृंदावन के 20 प्रमुख चौराहे पर यह ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम आने वाले दिसंबर माह से प्रारंभ हो जाएगा। सिस्टम प्रारंभ हो जाने के पश्चात चौराहे से लाल बत्ती का उल्लंघन ऑटोमेटिक नंबर प्लेट का परीक्षण हेलमेट न होना दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी के चालन स्वत: ही जनरेट होकर घर पहुंच जाएंगे। इन स्थानों पर कैमरा के साथ-साथ लाउडस्पीकर भी लगाए जाएंगे जिनसे आवश्यक संदेश जनहित में प्रसारित करने की सुविधा रहेगी।
चौराहों पर आपातकालीन कॉल इनबॉक्स बनाए जाएंगे जिनसे कंट्रोल रूम की सीधी कनेक्टिविटी होगी। इसके अलावा 10 स्थानों पर बेहतर इंटरनेट सुविधा के लिए वाईफाई सिस्टम लगेगा जिसका उपयोग आमजन नि:शुल्क कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आईसीसीसी कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा जहां पुलिस प्रशासन नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इस कंट्रोल रूम से शहर की गतिविधियों पर हर समय नजर रखी जा सकेगी।
बैठक में निकाय प्रभारी / डिप्टी कलेक्टर सुरेन्द्र यादव मुख्य अभियंता निर्माण जितेन्द्र केन महाप्रबन्धक जल विजय नारायण अधिशासी अभियंता सिविल एस.पी. मिश्र सहायक अभियंता राधेश्याम दीपांकर सिंह सहायक अभियंता जलनिगम के.पी. सिंह ललित मोहन सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग गुलवीर सिंह लेखाधिकारी डा. गीताकुमारी एवं टैक्नोसिस सिक्योरिटी सिस्टम की टीम मौजूद रही।