मथुरा। जनपद के युवा जुझारू संघर्षशील भाजपा नेता राजेश चौधरी का दिन प्रतिदिन कद बढ़ता जा रहा है जहा उनकी मांट विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रियता आसमान छूने लगी है वही उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो की चर्चा अब लखनऊ तक पहुंच गई है। बीते दिन लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर राजेश चौधरी ने योगी आदित्यनाथ से भेंट की ।
इस दौरान राजेश चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री योगी को बताया कि मांट विधानसभा क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है खादर क्षेत्र के गांव को नौझील से जोड़ने वाले मार्ग बनने की बहुत आवश्यकता है । इसके अलावा नौझील -रायपुर मार्ग आधुनिक तकनीक से चौड़ीकरण कराने का भी उन्होंने अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया कि वे शीघ्र मांट विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्यों के लिए पैकेज बनवाएंगे ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राजेश चौधरी को भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता बनने पर भी शुभकामना दी।
राजेश चौधरी ब्लॉक प्रमुख एसो. उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और पूरे प्रदेश भर के प्रमुखों की बड़ी मांग अपने अधिकारों को बढ़ाने की आवाज उठाते रहे हैं जिसको श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री के सामने रखा जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही करने के आश्वासन दिया और कहा कि प्रमुखों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जायेगा।