मथुरा में 30 सितम्बर को आठ थाना प्रभारी हो जायेंगे कार्यमुक्त

मथुरा। एस एस पी ने आदेश किये है कि कल 30 सितम्बर को जनपद के अलग अलग थानों पर तैनात आठ इंस्पेक्टर कार्यमुक्त कर दिए जायेंगे। उक्त तबादले पिछले दिनों आगरा रेंज के आई जी नवीन अरोड़ा ने किये थे। चर्चा है आगामी विधान सभा चुनाव को दष्टिगत करते हुए ये तबादले हुए है। इन सभी का मथुरा जनपद में तैनाती का नियत समय पूरा हो चुका है। एस एस पी ने बुधवार को जारी आदेश में स्पष्ट कहा है कि उपरोक्त स्थानांतरित इंस्पेक्टर ज्वाइनिंग टाइम का उपयोग किये बिना अपने नियुक्ति स्थान के लिए प्रस्थान कर जाए।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना बरसाना के आजाद पाल सिंह व थाना गोवर्धन के संजीव दुबे का फिरोजाबाद, कोतवाली छाता प्रदीप कुमार, थाना मर्गोरा के राजित वर्मा का मैनपुरी, थाना मांट के भीम सिंह जावला, नगर कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा, थाना कोसी के प्रमोद कुुुुुुमार पवार, वृन्दावन कोतवाली के विनोद कुमार का आगरा ट्रांसफर हुआ है। इन 8 इंस्पेक्टरों द्वारा अपना चार्ज अभी तक न छोडने के चलते एसएसपी ने तीखे तेवर दिखाते हुए 24 घंटे का समय देते हुए 30 सितम्बर का आखिरी दिन दिया है इस दिन सभी इंस्पेक्टर अपने थाने कोतवालियों का चार्ज छोडकर ट्रांसफर किये गये जिले की ओर प्रस्थान कर जायेेंगे।