गो-सेवकों ने हाइवे पर गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा

विक्रम सैनी

चौमुहां । जैत चौकी क्षेत्र में हाइवे से गोवंशों से भरे ट्रक को गो-सेवकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस ट्रक में लदे गोवंशों की जांच कर रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह दिल्ली की ओर से आते ट्रक संख्या एच आर 73 – 6825 का पीछा कर रहे गो- सेवकों ने हाईवे स्थित जैत पुलिस चौकी क्षेत्र में जैत माइनर के समीप रुकवा लिया । पकडे गए ट्रक में 8 गाय और 3 बछडों के देखकर पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुचीं पुलिस ट्रक को चौकी ले गई । पुलिस चौकी पर ट्रक चालक ने बताया कि वह दिल्ली से मध्य प्रदेश सभी गोवंशों को एक गौशाला में छोड़ने जा रहा है । उसने पुलिस को एक विधायक का लेटर भी दिखया जिसमें 5 बड़े गोवंश और दो छोटे बछड़ों को मध्य प्रदेश गौशाला में छोड़े जाने के सम्बंध में लिखा था । जैत चौकी प्रभारी अरुण पवार ने बताया कि जांच की जा रही है ।