– कोरोना से मरे व्यापारियो को दस लाख का मुआवजा दे सरकार
– 2022 मे सपा सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देगी सरकार
मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले आयोजित व्यापारी सम्मेलन मे सपा के पूर्व सांसद व मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर व्यापारियो की उपेक्षा व उत्पीडन का आरोप लगाया है।
मसानी स्थित अग्रवाटिका मे आयोजित व्यापारी सम्मेलन मे सपा से पूर्व सांसद रहे बनवारी लाल कंछल ने कहा कि कोरोना काल मे लाकडाउन में सरकार के निर्देश पर व्यापारियो की दूकाने और गोदाम 150 दिन बंद रहे थे मगर सरकार ने बंदी के दौरान का बिजली बिल, हाउस टैक्स व अन्य कर भी व्यापारियो से वसूले है। सरकारी कर्मचारी की कौरोना मृत्यु पर पचास लाख का पैकेज दिया जाता है मगर व्यापारी की मृत्यु पर कुछ भी नही। उन्होने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश मे कोरोना के बीच 3500 व्यापारियो की मृत्यु हो चुकी है अतः सरकार ऐसे परिवारो को प्रति व्यापारी 10 लाख रूपये का मुआवजा प्रदान करे।

व्यापारी नेता श्री कंछल ने कहा कि वर्तमान सरकार मे मंहगाई का ग्राफ रंक से राजा तक कमर तोड रहा है। चार वर्ष पूर्व तक 500 रूपये मे विकने वाला गैस सिलैंडर अब 950 मे बिक रहा है। पहले लकडी जलाने मे आंखो से आंसू निकलते थे अब गैस सिलैंडर खरीदने मे आंसू निकल रहे है। पैट्रोल डीजल के दाम सैकडा पर पहुच गये है तो खाद्य तेल की कीमत भी आसमान छू रही है।
उन्होंने कहा कि विगत समाजवादी पार्टी की सरकारो ने व्यापारियो के हित मे काम कर व्यापारियो को राजनैतिक भागीदारी भी प्रदान कर सम्मानित किया था। चुंगी तहबजारी इंस्पैक्टर राज लाइसैंस राज के अत्याचारो को सपा सरकार ने खत्म कर व्यापारियो का सहयोग किया। 3/7 जैसे कानून को खत्मकर हजारो मुकदमे वापस किये थे। व्यापारियो को दुर्घटना बीमा की नयी सौगात दी। सर्वे छापो का अत्याचार बंद कराया। दो व्यापारी नेताओ को अखिलेश यादव ने अपना सलाहकार बनाया था तो तीन व्यापारी नेताओ को राज्यसभा व चार व्यापारी नेताओ को वगैर विधानसभा के ही राज्यमंत्री का दर्जा देकर व्यापारी वर्ग को सम्मान दिया।
श्री कंछल ने ऐलान किया कि 2022 मे सपा सरकार बनती है तो सभी को 300 यूनिट विजली फ्री प्रदान की जायेगी। 10 लाख बेरोजगारो को नौकरी दी जायेगी। पंजीकृत व्यापारियो को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा। व्यापारी सुरक्षा फोरम का गठन किया जायेगा। मंडी शुल्क की दरे घटायी जायेगी।
इससे पूर्व मथुरा जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल दाल वालो की अगुवाई मे उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनबारी लाल कंछल का भव्य स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सम्मेलन मे व्यापारियो को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित किये गये।
सम्मेलन को प्रांतीय अध्यक्ष कंचन लाल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, प्रांतीय मंत्री योगेश द्विवेदी ने भी संबोधित कर व्यापारी एकता पर बल दिया।
इस अवसर पर यू पी कोआपरेटिव सोसायटी चैयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह मथुरा नगर पालिका के पूर्व चैयरमैन व प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल पवन अग्रवाल युवा महानगर अध्यक्ष गोवर्धन नगर महामंत्री हुकुम चंद अग्रवाल कोषाध्यक्ष रवि सेठ पारले विशाल सिंघल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।