मथुरा। आगामी माह 19 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि प्राकटोत्सव उत्सव समारोह का आयोजन भरत पुर गेट क्षेत्र स्थित बाल्मीकि वाटिका पर किया जाएगा। इस भव्य समारोह के दौरान होने वाले पुष्पांजलि कार्यक्रम में समाज के अलावा विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। रविवार को मेले के आयोजन के संबंध में जानकारी देने के लिए बुलाई गई पत्रकार वार्ता में मुख्य मेला संचालक महेश काजू ने मेला की व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि एक विशाल स्टेज बनाकर महर्षि वाल्मीकि भगवान की स्मृति को विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा मंच के माध्यम से जीवंत रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास किया जायेगा इस में आधुनिक स्पेशल लाइन इफैक्ट्स, बेहतरीन साउंड सिस्टम आदि का भी प्रयोग किया जायेगा एवं कार्यक्रम में समाज में किये जा रहे योगदान के लिए समाज की होनहार महिलाओं का भी सम्मान किया जायेगा ।
महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव समारोह मेला कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष सतीश वाल्मीकि ने बताया कि हमारी आस्था और शिक्षा पर चलने का रास्ता महर्षि वाल्मीकि और डा अम्बेडकर ने रास्ता तय किया था। मेला कमेटी का गठन करते हुए बताया कि मुख्य मेला संयोजक लक्ष्मण प्रसाद आनन्द मुख्य मेला संचालक महेश काजू महामंत्री ब्रजेश खरे कोषाध्यक्ष शिव कुमार प्रधान वरिष्ठ उपाध्यक्ष देव आर्यबन्धु कन्हैया लाल चन्देल अजय मेहरा वीरू मीडिया प्रभारी मनोज चौहान एवं रितेश सनवाल आदि का चयन प्रमुख रूप से किया गया है। इसके अलावा समस्त नगर के वाल्मीकि समाज के प्रबुद्ध लोगों का एक संरक्षक मण्डल व संयोजक मण्डल का गठन भी मेला के सफल आयोजन हेतु किया गया है ।
इस अवसर पर वाल्मीकि संकल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित होने जा रहे द्वितीय सामूहिक विवाह आयोजन के लिये भी जयन्ती के दिन से ही नामांकन और आवेदन प्रारम्भ करने की घोषणा भी की। पत्रकार वार्ता में वाल्मीकि संकल्प वैलफेयर सोसायटी के संस्थापक सचिव अजय सनवाल उपाध्यक्ष राहुल सनवाल रामबाबू चौहान सचिव ललित चौहान रितेश सनवाल राहुल चौहानअजय मेहरा आदि उपस्थित रहे ।