भारत बंद के आह्वान से दूर रहेंगे व्यापारी : मुरारी

मथुरा । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किसान संगठनों के 27 सितम्बर के भारत बंद में शामिल नहीं होने और बंद के आह्वान को वामपंथी साज़िश बताते हुए दुकान व्यापार पूरी तरह खोलने का निर्णय लिया है। गोविंद गंज स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष व्यापारी नेता मुरारी अग्रवाल ने कहा कोरोना महामारी के कारण वैसे ही व्यापार की स्थिति खराब है छोटे बड़े मध्यम व्यापारी जैसे तैसे परिवार का गुजारा ही नहीं कर रहा मुश्किलों से अपने कर्मचारियों को वेतन दे पा रहा है पिछले एक साल से देश के कुछ बॉर्डरों पर चल रहे धरना प्रदर्शन ने व्यापार को बुरी तरह प्रभावित किया है इससे ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ गया है माल आवाजाही बाधित हो गयी है किसान संगठनों को धरना खत्म करके सरकार से बात करनी चाहिए ना कि आम जनता को संकट में डालना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि 27 सितम्बर के भारत बंद में व्यापारी शामिल नहीं होंगे और आम दिनों की तरह बाजार खुलेंगे । व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशोर भरतिया ने कहा कि देश का आम किसान अपनी फसलों की बुबाई में लगा है और नए कृषि कानून से खुश है लेकिन वामपंथी दल किसानों के नाम पर देश का विकास रोकने वाली राजनीति कर रहे हैं इसलिए व्यापारी बंद के पुरजोर विरोध में है और बाजार पहले की तरह खुलेंगे ।

बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय अल्पाइन नवीन नागर महामंत्री चिराग अग्रवाल राकेश गर्ग आढ़ती बालकिशन चतुर्वेदी अरविंद पांडे राजकुमार कप्पू मुकुट वाले सोनू हाथी वाले पवन अग्रवाल वृंदावन अध्यक्ष पार्षद वैभव अग्रवाल कोसी अध्यक्ष संजय गर्ग ललित गुप्ता बलदेव अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद थे ।