माथुर चतुर्वेद संस्कृत महाविद्यालय में थर्मल थेरेपी सेंटर का शुभारंभ

मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद व शेराजिम के संयुक्त प्रयास से रविवार को थर्मल थेरेपी सेंटर का शुभारंभ श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर शेरा जिम के संचालक गोविंद प्रजापति द्वारा बताया गया कि अच्छी सेहत के लिए इस ऑटोमेटिक थेरेपी का मशीन द्वारा दिया जाना प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वास्थ्यवर्धक है और पूरे भारत में इसके लगभग 580 सेंटर वर्तमान में चल रहे हैं।

मथुरा में आज यह सेंटर माथुर चतुर्वेद संस्कृत महाविद्यालय में प्रारंभ किया गया है। सेंटर का शुभारंभ करते हुए महेश पाठक ने कहा कि मथुरा के प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है और बगैर किसी दवाई के इस सेंटर में वह व्यक्ति आकर थर्मल थेरेपी ले कर अपने आप को स्वस्थ रख सकता है और यह बहुत ही उपयोगी और एक अच्छी पहल है।

परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एड. ने बताया कि सेंटर प्रतिदिन प्रातः काल 7:30 से 4:30 तक खुलेगा और इसमें थेरेपी कराने जो व्यक्ति आएगा वह दो सफेद चद्दर और पानी की बोतल साथ लेकर आएगा। एक समय में लगभग 14 से 15 आदमी थेरपी ले सकते हैं। इस अवसर पर गिरधारी लाल पाठक नवीन नगर रितेश पाठक पार्षद बैजनाथ रामलीला वाले मथुरानाथ ब्यास कमल चतुर्वेदी अनुज पाठक नीरज चतुर्वेदी संजय ऐल्पायन मुकेश स्वामी अरविंद चतुर्वेदी राजू चतुर्वेदी अभिषेक तिवारी विनोद तिवारी बनवारीलाल अमित चतुर्वेदी आने सरदार गोपाल चतुर्वेदी एड आदि उपस्थित रहे ।