मथुरा। ब्रज वासियों की सेवा के कार्य के लिए एक और सामाजिक संस्था ब्रज पंजाबी महासभा ने बीड़ा उठा दिया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिसंबर माह में आंखों का परीक्षण और ऑपरेशन के लिए दो दिवसीय कैंप लगाया जाएगा जिसमें सभी व्यवस्थाएं समाज के व्यक्ति के लिए नि:शुल्क रहेंगी।
बृज पंजाबी महासभा की एक बैठक अध्यक्ष डॉ विशाल खुराना (बॉबी भैया) की अध्यक्षता में आहूत हुई जिसमें आगामी दिसंबर माह में आंखों के ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य परीक्षण का दो दिवसीय कैंप का आयोजन करने का विचार विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि पंजाबी समाज के लोगों की सेवा के लिए संगठन हमेशा अग्रणी रहा है। इसी क्रम में कन्या विवाह, वृद्ध पेंशन योजना, वैक्सीनशन कैम्प भी लगाए जायेंगे।
संरक्षक मंडल के सदस्य मलिक अरोड़ा ने कहा कि समाज में जनहित के कार्य जरूरी है। महासभा के सदस्य अजय शर्मा एवं विकास खन्ना ने कहा कि समाज के कार्य के लिए हम तन मन और धन से जनता की सेवा करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से अरोड़ा इंद्र कुमार बजाज त्रिलोचन सिंह कपिल अरोड़ा राजेश भाटिया रामस्वरूप चड्ढा भुवनेश बहल राजा नागपाल तरुण खुराना रवि चावला विजय अरोड़ा राकेश भाटिया रामकिशन अरोड़ा संजय दुआ रोहन नागपाल ईश कुमार गुगनानी मोहित चावला राज बहादुर सिंह रजनीकान्त मलिक आदि मौजूद थे।