उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने राजकुमार, जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय

मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने व्यापारी नेता राजकुमार अग्रवाल (मांट वालों) को संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इनके अलावा रामकिशन अग्रवाल और कमल किशोर वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष नंद किशोर गोस्वामी संगठन मंत्री तथा देवी राम गर्ग को संयुक्त प्रचार मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है ।

प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा ने मथुरा में संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर मुकेश वार्ष्णेय बाजना वाले एवं महामंत्री पद पर हरिओम अग्रवाल की नियुक्ति की है । नगर अध्यक्ष डॉ विशाल खुराना ने कहा कि इन सभी नियुक्तियों से संगठन की आम व्यापारी पर अच्छी पकड़ बनेगी।