गोवर्धन : प्रभु गिर्राज जी का महाभिषेक कर भक्त हुए निहाल

छप्पनभोग में सप्त रत्नों से होगा श्रृंगार, मोरपंखी पोशाक धारण करेंगे प्रभु

मथुरा। अनंत चतुर्दशी से पूर्व शुभ तेरस पर गोवर्धन की गिरि तलहटी शास्त्रीय संगीत की धुनों और भजनों से गूँज उठी भक्त गिरिराज प्रभु के जयकारों के बीच झूमने लगे मंत्रोच्चार के मध्य प्रभु का पाँच पवित्र नदियों गंगा यमुना कावेरी चिनाब गोदावरी के जल कामधेनु गाय के दूध दही घी शहद केसर से पंचामृत अभिषेक हुआ। महाभिषेक में भक्त की भीड़ से गिरिराज तलहटी कृष्णमय नजर आयी।

प्रख्यात सामाजिक सेवा संस्था गिरिराज सेवा समिति द्वारा आयोजित छप्पनभोग की पूर्व संध्या के महाभिषेक में समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल अध्यक्ष दीना नाथ अग्रवाल महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती मुरारी सरन सर्राफ भगवान दास खंडेलवाल राजीव अग्रवाल हरीश अग्रवाल विनय अग्रवाल कपिल अग्रवाल दिनेश मंगल राघवेंद्र गर्ग अंकित बंसल तुषार अग्रवाल राकेश गर्ग आढ़ती कृष्ण कुमार कन्नू राम सिंह वर्मा समीर माहेश्वरी सुनील अग्रवाल आदि ने वैदिक रीति से प्रभु का अभिषेक किया।

गिरिराज प्रभु का दिव्य भव्य छप्पन भोग 19 सितम्बर अनंत चतुर्दशी को गोवर्धन की गिरि तलहटी के गिरिवर निकुंज में आयोजित होगा। प्रभु का श्रृंगार पंडित शरद मुखिया करेंगे श्रृंगार हीरे मोती पन्ना नीलम गोमेद रत्नों से होगा प्रभु राजमहल में विराजेंगे ! देश और विदेश से आ रहे फूलों से राजमहल को सजाया जा रहा है शुद्ध गाय के घी से बने छप्पन व्यंजनों का प्रभु का प्रसाद लगेगा भजन संध्या के साथ शास्त्रीय संगीत गायन से प्रभु को रिझाया जायेगा। समिति के महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने बताया कि ब्रज के प्रमुख उत्सवों में शुमार छप्पनभोग महोत्सव में देश विदेश से लाखों श्रद्धालु आते रहे हैं इस बार कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए छप्पन भोग महोत्सव मनोरथ पूर्ण विधि-विधान से किया जायेगा।