मथुरा। शनिवार को कैंट बिजलीघर पर फ्लूएन्ट ग्रिड संस्था द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्युत विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने शामिल होकर शिविर में रक्त दान किया । दिन भर रक्तदान करने वाले लोगों की भारी भीड़ से परिसर भरा नजर आया। शनिवार सुबह 11 बजे कैंट स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के सभागर में आगरा एमडी के एडमिन प्रवीण कुमार अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम प्रभाकर पाण्डे अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्धितीय अजय गर्ग अधीक्षण अभियंता शहर आनंद प्रकाश नगर मजिस्ट्रेट जवाहरलाल श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता ग्रामीण सचिन शर्मा की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया गया। जिसमें दोनों अधीक्षण अभियंताओं ने सर्व प्रथम रक्तदान किया ।

रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाली संस्था के प्रमुख अतुल सिंह पुनीत शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविरों का आयोजन लखनऊ बरेली गाजियाबाद आगरा मथुरा सहित 8 जिलों में किया जा रहा है जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी स्वेच्छा से रक्तदान कर रहें है। आगामी दिनों अन्य जनपदों में भी फ्लूएन्ट ग्रिड संस्था के बैनर तले रक्तदान शिविर लगाये जायेंगे।

इस अवसर पर संस्था के रवि सिंह, चन्द्रकान्त, उपेन्द्र पाण्डे, नितिन सारस्वत, प्रमोद, शैलेन्द्र सहित दर्जनों साथियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते दिखाई दिये। समाचार लिखे जाने तक रक्तदान शिविर में करीब 76 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. गीता सिंह सुशीला शर्मा राजकुमारी महिमा अनूप शर्मा योगेश आदि ने सहयोग प्रदान किया।
रक्तदान शिविर को सफल व आर्कषक बनाने के लिए आज प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा व जिलाधिकारी नवनीत चहल को कार्यक्रम स्थल पर आना था। जो अपरिहार्य कारणों के चलते पहुंच नही सके जिससे कार्यक्रम आयोजक मायूस नजर आये।