मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डों में पांच दर्जन नये सफाई कर्मियों की तैनाती

मथुरा। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त बनाये रखने के लिए पांच दर्जन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

नगर आयुक्त अनुनय झा के अनुसार शहरी आजीविका मिशन के तहत डूडा से पंजीकृत 60 सफाई कर्मी ग्रामीण क्षेत्रों के वार्ड में तैनात किये गये है। इन क्षेत्रो में पारम्परिक रूप से कार्य करने वाले सफाई कर्मियों का चयन सर्वे की रिर्पोट से किया गया है।
नगर आयुक्त श्री झा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों पर उनका पूरा फोकस है, वहां सफाई के अलावा पेयजल सप्लाई, आवागमन के लिए सड़़क की उपलब्धता निरंतर सुनिश्चित की जा रही है।