अलीगढ में मोदी की जनसभा, मथुरा में सपा जिलाध्यक्ष नजर बंद

मथुरा। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अलीगढ में जनसभा में काले झंडे आदि विरोध प्रदर्शन का खुफिया ऐजेन्सियों से इनपुट मिलने पर पुलिस प्रशासन ने अलीगढ-आगरा मंडल के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं को नजर बंद कर दिया है।

मथुरा में भी पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष लोकमणि जादौन को छाता स्थित आवास पर नजरबंद कर रखा है। इस पर सपा जिलाध्यक्ष श्री जादौन ने का कहना है कि लोकतंत्र में ये तानाशाही है, दमनात्मक कार्यवाही की पराकाष्ठा है। सूत्रों का कहना है कि खुफिया ऐजेन्सियों को पता चला था कि सपाई विरोध करने लिए अलीगढ जा सकते है जिस पर ऐतिहातन नजर बंद की कार्यवाही की गई है।