मथुरा। जनपद में एक दिवसीय दौरे पर आये प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग राकेश कुमार राठौर द्वारा मंगलवार को रिफाइनरी गेस्ट हाउस में नगर निगम एवं नगर निकाय के अधिकारियों की बैठक ली गई जिसमें में वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा दो माह के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा कराये गये कार्यो से उनको अवगत कराया गया।
नगर आयुक्त श्री झा ने बताया कि नगर निगम द्वारा अभियान के अन्तर्गत अवैध स्टैण्ड, अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है साथ ही मथुरा-वृन्दावन में अव्यवस्थित रूप से लगने वाली ढकेल/ठेला को व्यवस्थित करने हेतु कई स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाकर उनको को व्यवस्थित किया गया। मानसून से पूर्व नगर निगम द्वारा सभी प्रकार के नालों की सफाई करा दी गयी है तथा नगर निगम क्षेत्र में रेलवे अण्डरपास के नीचे जल भराव से बचाव हेतु पम्प सैट की व्यवस्था की गयी है। मंत्री नगर आयुक्त के विकास कार्यों से संतुष्ट नजर आये। इसी क्रम में बैठक में उपस्थित जनपद की नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों द्वारा भी मंत्री को अभियान के अन्तर्गत कराये गये कार्यों से अवगत कराया गया।
बैठक में नगर आयुक्त ने बताया जनपद को कुल 25 एम.एल.डी. गंगाजल प्राप्त हो रहा है परन्तु मथुरा-वृन्दावन में 25 एम.एल.डी. के अतिरिक्त लगभग 25 एम.एल.डी.और गंगाजल की मांग है। नगर निगम द्वारा वर्तमान में 02 कुण्डों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है, अमृत 2-0 के अन्तर्गत 05 कुण्डों का सौन्दर्यीकरण कराया जाना प्रस्तावित है।
बैठक में नगर निगम से सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल धीरेन्द्र कुमार सिंह महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. करीम अख्तर कुरैशी अधिशासी अभियंता सिविल एस.पी. मिश्र एम.एम. पाण्डेय सहायक अभियंता मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण, लोकेश शर्मा परियोजना प्रबंधक उ.प्र. जल निगम ग्रामीण आगरा जैपाल सिंह सहायक अभियंता उ.प्र. जल निगम ग्रामीण आगरा भूपेन्द्र सिंह परियोजना प्रबंधक सी.एण्डडी.एस. सुजीत कुमार परियोजना प्रबंधक उ.प्र. जल निगम नगरीय, के.पी. सिंह सहायक अभियंता उ.प्र. जल निगम नगरीय प्रवीण महोश्वरी सहायक अभियंता उ.प्र. जल निगम नगरीय, एन.सी.गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उ.प्र. परिवहन, सनसवीर सिंह अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ताराचन्द चावला एल.डी.एम. एवं नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत के समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.