व्यापार मंडल के त्रै-वार्षिक चुनाव की समीक्षा हेतु वृंदावन आये वरिष्ठ नेता

वृंदावन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) के 7- 8 सितम्बर को होने वाले त्रैवार्षिक चुनाव की समीक्षा के लिए बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा महामंत्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं दिलीप सेठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता महेंद्र जैन मयूर शैलेंद्र शर्मा रामपुर मुख्य चुनाव अधिकारी वृंदावन पहुंचे। यहाँ उन्होंने चुनाव तैयारियों की स्थानीय संगठन के नेताओ से जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए। पदाधिकारियों ने चुनाव स्थल का भी अवलोकन किया।

उक्त वरिष्ठ व्यापारी नेताओ का स्वागत जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा एवं नगर अध्यक्ष डॉ विशाल खुराना (बॉबी भैया) द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मुकेश वार्ष्णेय नगर महामंत्री राजकुमार गोयल ( नमकीन वाले ) मीडिया प्रभारी विकास खन्ना मंत्री राकेश गौड़ नगर कोषाध्यक्ष बॉबी ब्रजवाणी प्रांतीय संगठन मंत्री नंदकिशोर गुसाईं एवं प्रयागनाथ चतुर्वेदी युवा अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी हरिओम अग्रवाल मांट वाले हरिओम शर्मा एवं गणेश पहलवान एवं काफी संख्या में व्यापारी गण मौजूद थे।