महापौर-नगर आयुक्त ने वृन्दावन में 17 कर्मचारियों दी वर्दी
मथुरा। वर्दी की मांग को लेकर लम्बे समय तक संघर्ष का रास्ता अख्त्यिार करने वाले नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के सफाई कर्मियों को आज नगर निगम प्रशासन द्वारा उनकी मांग के सापेक्ष वर्दी का वितरण किया गया। निगम प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 80 सफाई कर्मचारियों (महिलाओं) को वर्दी वितरण की घोषणा की गयी है। इसमें से महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा वृन्दावन जोन कार्यालय में आयोजित वर्दी वितरण कार्यक्रम में इस जोन की 17 महिला सफाई कर्मचारियों को वर्दी वितरित की गयी।
कार्यक्रम में उप सभापति राधाकृश्ण पाठक, पार्षद पवन यादव, राहुल अधिकारी, जय शर्मा, उत्तम सिंह बधेल पार्षद प्रतिनिधि, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. के.ए. कुरैशी, राजवीर सिंह मुख्य अभियन्ता, एस.के. गौतम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सुनील कुमार राय कर निर्धारण अधिकारी, एच.के. गुप्ता कर अधीक्षक, रामानन्द त्यागी क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, इरशाल अहमद सहायक अभियन्ता, श्रीगोपाल वशिष्ठ कार्यालय प्रभारी, मुकेश सिंह राजस्व निरीक्षक, लिपिक गोपाल प्रसाद शर्मा व विपिन बल्लभ, शिवम श्रीवास्तव, ठाकुर सौरव सिंह, मोनू सिंह, योगीराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.