मथुरा की जिला जेल में हरि बोल जै जै राधारमण की धुन पर जमकर थिरके कैदी

मथुरा। प्रदेश की जिला जेलों में निरूद्ध कैदियों की मनोदशा को सकारात्मक बनाने के लिए सरकारी स्तर पर अच्छे प्रयास किए जा रहे है। कारागार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति का मानना है कि कैदियों को भजन पूजा योगा में लगाकर उनको सद्मार्ग पर लाने का प्रयास सफल हो सकता है। इसी को परिप्रेक्ष्य में देखते हुए गुरूवार को हरे कृष्णा भक्ति योगा ट्रष्ट वृंदावन द्वारा जिला जेल में भव्य कीर्तन प्रवचन का आयोजन किया गया। वक्ता रोहिणी नंदन दास ने अपने सारगर्वित विचारों से कैदियों का मन मोह लिया। भजन के दौरान कैदी हरिबोल जय-जय राधारमण की धुन पर खूब थिरके।
जेल में कई घंटे चले इस भक्तिभाव परक कार्यक्रम से कैदियों में विशेष खुशी का संचार हुआ। जेल अधीक्षक के अनुसार प्रतिदिन सुबह-शाम एफएम के माध्यम से गायत्री मंत्र का जाप, भजन आदि का श्रवण कराया जाता है।