228 फड़ स्थलो का महापौर- नगर आयुक्त ने किया लोकापर्ण
मथुरा। शहर के प्रमुख स्थलों पर सड़कों के किनारे जहां-तहां रेहडी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले गरीबो के साथ होने वाली तमाम अप्रिय घटनाओं के साथ ही उक्त मार्गों पर रहेडी आदि के कारण लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित किये जाने के पिछले दिनों निर्देश दिये गये थे। जनपद में मुख्मंत्री के उक्त निर्देशों पर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये प्रथम चरण में गोवर्धन चौराहे पर वेंडिंग जोन स्थापित कराया गया था। अब इस क्रम को आगे बढाते हुए निगम प्रशासन ने आज जवाहर हाट रंगेश्वर मंदिर के पास के साथ साथ होली गेट पर अव्यवस्थित रूप से लगने वाले ठेला, ढकेल एवं पटरी दुकानदारों को जुबली पार्क में निर्मित फड़ों पर व्यवस्थित किया। उक्त फड स्थल का लोकार्पण शुक्रवार को महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु द्वारा किया गया।

नगर आयुक्त अनुनय झा के मुताबिक जुबली पार्क में कुल 228 फड़ निर्मित किये गये है जिनमें से 26 फड़ों पर ढकेल, ठेला एवं पटरी दुकानदार को व्यवस्थित किया गया है। आगामी दिनों में भरतपुर गेट एवं आस-पास लगने वाले ठेला, ढकेल एवं पटरी दुकानदारों को भी उक्त फड़ों पर व्यवस्थित किया जायेगा।
उदघाटन के उपरान्त महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा दुकानदारों से वार्ता की गयी जिस पर दुकान संचालक द्वारा बताया गया कि पूर्व में खुले में ढकेल एवं ठेला लगाने पर धूप एवं वारिश में काफी परेशानी का सामना करना पडता था साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा भी यातायात बाधित होने के कारण ढकेल, ठेला को हटवा दिया जाता था। फड़ निर्मित होने से धूप एवं बारिश से बचाव हो सकेगा।
नगर आयुक्त ने सभी फड़ संचालकों से अपने फड़ के आस-पास स्वच्छता बनाये रखने के लिए डस्टबिन का प्रयोग करने के साथ डिजिटल माध्यम से पेमेन्ट प्राप्त करने की अपील की है।
उदघाटन अवसर पर पार्षद राजेश सिंह पिन्टू मनोनीत पार्षद चन्दप्रकाश (चन्दा मामा) सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम कर निर्धारण अधिकारी सुनील कुमार राय एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post