भाजपा कार्यालय पर तिरंगा से ऊपर पार्टी ध्वज लहराने पर रालोद गुस्साई, महानगर अध्यक्ष सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
मथुरा। 15 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर तिरंगा से ऊपर पार्टी का ध्वज लहराने पर राष्ट्रीय लोक दल ने कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा के आधा दर्जन से अधिक नेताओं के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।

रालोद का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुष्पांजलि कॉलोनी में भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर पार्टी का झंडा लहरा रहा था जोकि नियम विरुद्ध राष्ट्र द्रोह की परिधि में आता है। इस संबंध में राष्ट्रीय लोक दल ने आज सोमवार को कोतवाली में एक तहरीर देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल महासचिव राजू यादव प्रदीप गोस्वामी श्रीमती निर्मला बघेल शोभाराम प्रधान कुंजबिहारी चतुर्वेदी राजपाल चौधरी विजेंद्र चौधरी नितिन शर्मा सुल्तान सिंह नीरू सक्सेना आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
कोतवाली में दी तहरीर में है कहा गया है कि फेसबुक पर इस फोटो के वायरल होने से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। रालोद नेता नरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष बाबूलाल तारा चंद गोस्वामी नरेंद्र सिंह एडवोकेट चेतन मालिक रविंद्र नरवार रोहित प्रताप कमल सिंह विश्वेंद्र सिंह आदि ने कहा है कि यदि एफ आई आर दर्ज नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा और 7 दिन में इनकी गिरफ्तारी की रालोद ने मांग की है।