जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मृत्यु

मथुरा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मृत्यु होने का समाचार प्रकाश में आया है । पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसका नाम पता ज्ञात हुआ है परंतु परिजनों से संपर्क नहीं होने के कारण पुलिस ने उसके कपडे बिसरा को सेफ रख रखा है।
गोविन्द नगर थाने की पुलिस चौकी डीग गेट पर तैनात दरोगा विनोद कुमार के अनुसार हिंदुस्तान होटल के पास से आरिफ पुत्र अनीश निवासी मटिया गेट ने एक भिखारी टाइप युवक को बीमारी की हालत में जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया था। उसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 19 मई को मृत्यु हो गई है। मरने से पूर्व उसने अपना नाम पता प्रणव पुत्र विनोद कुमार नि अमृतसर पंजाब थाना मजीठा रोड अमृतसर उम्र करीब 48 वर्ष बताई।
उप निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा उपरोक्त मृतक का पंचायत नामा भरकर अज्ञात में पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी भिजवाया गया है।