मथुरा में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)। कस्वा राया में स्कूल में पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर से कस्वे सहित शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्वा राया के सादाबाद रोड गुप्ता कालोनी निवासी लोकेश शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गांव नयावास स्कूल में हेडमास्टर इंचार्ज के पद पर तैनात है और वह प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी है ।
रोजाना की तरह आज लोकेश अपनी बाइक से डयूटी करने सावलियत स्कूल जा रहे थे गांव नयावास के निकट पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से तेज व लापरवाही से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिनको गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल भिजवाया। इलाज के दौरान लोकेश (40 ) की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में परिजनों ने लोकेश की हत्या की आशंका जतायी है।