मथुरा। पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा के जेयष्ठ भ्राता पंडित मुरारी लाल शर्मा का लंबी बीमारी के पश्चात रविवार सुबह स्वर्गवास हो गया। दोपहर पश्चात विधि विधान से उनका मोक्ष धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। राधा पुरम एस्टेट में अपने पुत्र अनिल शर्मा सुनील शर्मा के साथ रह रहे 81 वर्षीय धार्मिक प्रवृत्ति वाले पंडित मुरारी लाल शर्मा काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
आज सुबह 8:00 बजे करीब वह अपना नश्वर शरीर छोड़ परलोक के लिए गमन कर गए। जनपद के प्रसिद्ध न्यू न्यूज़ चैनल के संस्थापक पंडित मुरारी लाल शर्मा के छोटे भाई पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना भैया ने उनके स्वर्गवासी होने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े भैया के चले जाने से हमारा परिवार अनाथ सा हो गया हैं। उनकी शव यात्रा में जनपद के हजारों नागरिकों ने भाग लिया और उनको अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.