वार्ष्णेय समाज की आरक्षण में संवैधानिक रूप से भागीदारी जरूरी : अनिल वार्ष्णेय
मुरादाबाद। वी.वी.एस. राष्ट्रीय संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक नोसगे सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांठ रोड पर सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय संयोजक अनिल वार्ष्णेय द्वारा समिति द्वारा नीरज कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी और परमेश कुमार वार्ष्णेय को मुरादाबाद मंडल प्रभारी एवं डॉ. आर. के. गुप्ता मुरादाबाद मंडल संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में नियुक्ति कर्ताओं ने कहा कि नीरज कुमार गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों के अनुभव, निष्ठा एवं नेतृत्व संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री ओमकार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अनिल वार्ष्णेय ने वीवीएस के उद्देश्य एकता-संस्कार-जनसेवा के माध्यम से राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ-साथ वार्ष्णेय समाज के आर्थिक उत्थान एवं सामाजिक पहचान को पाने के लिये राजनीतिक सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया और वीवीएस राष्ट्रीय संगठन के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि या तो आरक्षण की पूर्ण समाप्ति हो या फिर वार्ष्णेय समाज को भी आरक्षण में संवैधानिक रूप से भागीदारी हो।
राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर ने भी अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षण की सिफारिश सिर्फ 10 वर्षों के लिये की थी। तदुपरांत भारत में आरक्षण की शुरुआत 1950 में संविधान लागू होने के साथ औपचारिक रूप से हुई थी, बाद में मंडल आयोग की सिफारिशों के बाद 1990 के दशक में केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी आरक्षण के दायरे में लाया गया। अनिल वार्ष्णेय ने मीटिंग में यह भी जानकारी साझा कि वीवीएस के बैनर तले वार्ष्णेय समाज का पहला मोबाइल एप का भव्य कार्यक्रम में जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा। यह मोबाइल ऐप एआई बेस्ड होगा और जिस प्रकार से इसके फीचर्स है उससे आने वाले समय में यह वार्ष्णेय समाज के लोगों की लाइफलाइन बन जाएगा।
संगठन को सशक्त बनाने एवं मुरादाबाद वार्ष्णेय समाज में नई ऊर्जा भरने हेतु भारत के विभिन्न शहरों से अनेक पदाधिकारी जिनमें प्रमुख रूप से देवेंद्र वार्ष्णेय (एडवोकेट) सम्भल श्रीमती दीपा वार्ष्णेय सम्भल नवरत्न वार्ष्णेय सम्भल अजय कुमार गुप्ता गौतमबुद्ध नगर राहुल वार्ष्णेय ग्रेटर नोएडा आर. पी. गुप्ता अलीगढ़ पुनीत वार्ष्णेय गाजियाबाद नवीन वार्ष्णेय ग्रेटर नोएडा बांके बिहारी वार्ष्णेय गुड़गांव विशाल आर्य संभल महावीर प्रसाद वार्ष्णेय सम्भल पारस वार्ष्णेय (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट) शिव कुमार वार्ष्णेय सम्भल सुनील बाबू वार्ष्णेय जिला प्रभारी विनोद कुमार वार्ष्णेय जिला संयोजक मनीष कुमार वार्ष्णेय (एडवोकेट) जिला मीडिया प्रभारी संजीव वार्ष्णेय, पुनीत वार्ष्णेय अरविंद वार्ष्णेय राहुल वार्ष्णेय अभिनव वार्ष्णेय डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता जानकी प्रसाद वार्ष्णेय सत्य प्रकाश वार्ष्णेय सौरभ गुप्ता बी.एल. गुप्ता वरुण वार्ष्णेय नरेंद्र वार्ष्णेय सदस्य सहित अरविंद गुप्ता आदि बैठक में उपस्थित रहे ।