मथुरा । श्री अग्रवाल सभा (रजि.) मथुरा द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षा की पहल लगातार जारी है। इस योजना के तहत जी.एल.ए. यूनिवर्सिटी मथुरा के कुलाधिपति नारायन दास अग्रवाल द्वारा हर वर्ष समाज के पांच चयनित बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। सभा के पदाधिकारियों के अनुसार इस वर्ष भी पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रधानमंत्री सुभाष चन्द अग्रवाल सिक्का वाले मंडी रामदास या श्री अग्रवाल सभा कार्यालय अग्रवाटिका अग्रसेन मार्ग सरस्वती कुंड पर जमा किए जा सकते हैं। सभा ने समाज के योग्य छात्रों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवार सकें।