राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)। राया थाना अंतर्गत चौकी विचपुरी क्षेत्र के अंतर्गत कुरसंडा रजवाह में शनिवार की साय अज्ञात युवक का शव मिला है। उक्त शव अलीगढ़ की तरफ से बहकर आ रहा था देखने पर शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर विचपुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त करने के प्रयास किये लेकिन शिनाख्त न हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।