लखनऊ। उ.प्र. सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में सपन्न हुए मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के वर्ष-2023 के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कपिल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के चुनाव मैदान में पहली बार उतरे कपिल सिंह ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर इतिहास रचा है।
इनके अलावा प्रचार मंत्री के पद पर प्रणव शुक्ला और ऑडिटर के पद पर हरि प्रसाद नैथानी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर निखिल मिश्रा एवं राजेश कुमार यादव, महामंत्री पद पर राजकुमार, संयुक्त मंत्री पद पर राजेश भारती कोषाध्यक्ष पद पर सलीम अंसारी और संगठन मंत्री के रूप में अम्बुज शुक्ला निर्वाचित हुए है। संघ की कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजा भारती, रवि कुमार, पंकज कुमार यादव, आशीष कुमार, उमेश कुमार एवं बृज मोहन पाण्डेय निर्विरोध निर्वाचित हुए।