परमात्मा ने जब से सृष्टि की रचना की है तबसे हिन्दू धरती पर है : सोहन सोलंकी

मथुरा। शुक्रवार को मथुरा आई शौर्य जागरण यात्रा का फरह टोल पर सैकड़ों स्थानीय विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा गगनभेदी नारों के साथ जोशीला स्वागत किया गया। शौर्य यात्रा का जहां दीनदयाल धाम फरह, मथुरा रिफाइनरी, औरंगाबाद, कलेक्ट्रेट, क्वालिटी डेरी, होली गेट, द्वारकाधीश मंदिर, चौक बाजार, मंडी रामदास, होटल शीतल रीजेंसी , मां सरस्वती हॉस्पिटल आदि स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया वहीं लगभग 50 स्थानों पर हुई पुष्पवर्षा ने विहिप कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। शौर्य जागरण यात्रा को लेकर पुलिस के जगह जगह कड़े इंतजाम रहे। शनिवार को यात्रा अलीगढ को प्रस्थान कर गयी।


शौर्य जागरण यात्रा में विहिप के मथुरा महानगर अध्यक्ष अमित जैन अपने कार्यकर्ताओ के साथ।

यात्रा का पड़ाव चित्रकूट मसानी पर रहा। यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भारत माता एवं श्रीराम के छवि चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी ने कहा कि जीवन देश से बड़ा होता है और जीवन दांव पर लगाने से ही देश खड़ा होता है, संगठित हिन्दू समाज देश की ताकत है इसे ताकत को बनाए रखने और देशवासियों को जगाने के उद्देश्य से शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई है। उन्होंने बताया कि जब से परमात्मा ने सृष्टि की रचना की है तबसे हिन्दू है। पूर्व में पूरी दुनियां में भगवा परचम लहराया था फिर से पूरी दुनिया में भगवा लहराएगा। दुनिया में शांति का मार्ग सिर्फ सत्य सनातन ही है दूसरा कोई नहीं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि समस्त धरती पर कहीं भी खुदाई करवा लो 14 सौ वर्ष से पहले की कोई मस्जिद नहीं निकलेगी और दो हजार वर्ष से पहले का कोई गिरिजा नहीं निकलेगा। जहां खोदोगे सिर्फ सनातन के साक्ष्य ही प्राप्त होंगे। युवाओं को नशा न करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे नशे का क्या फायदा जो रात को करो और सुबह उतर जाता है, नशा करना है तो देशभक्ति का करो जो जीवन भर नहीं उतरेगा।

शौर्य जागरण यात्रा में शामिल भारतीय हिंदू परिषद के कोर कमेटी अध्यक्ष ठा.आर के सिंह यदुवंशी ( राजा भैया ) ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धर्म के विरुद्ध हो रहे षड्यंत्र एवं कुचक्रों से लोगों को जागरूक करना है।
वही उपस्थित श्री कृष्ण सेना के वत्सल भाटिया ने कहा इस प्रकार की यात्राएं देश भर के सभी 44 प्रांतों में निकली जा रही है और बताया यह वर्ष विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का 60 वां और बजरंग दल की स्थापना का 40 वां वर्ष है और इन यात्राओं का उद्देश्य लोगो को हिंदू धर्म के लिए जागरूक करना है ।
सभा का संचालन विजय चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अध्यक्ष क्रांतिकारी संत स्वामी सत्य मित्रा नंद महाराज ने किया। कार्यक्रम में विहिप के मथुरा महानगर अध्यक्ष अमित जैन ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एड., महाराजा सूरजमल स्मृति न्यास के अध्यक्ष आर बी चौधरी, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, सोहन लाल शर्मा, रामचंद्र खत्री, वेदप्रकाश, अशोक जैन छाबड़ा आदि को पटुका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन पूर्णतः मंत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर सर्वश्री महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज,आयोजन समिति अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौर, कार्यक्रम अध्यक्ष जयंती प्रसाद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि शुभम अग्रवाल, बजरंग दल के प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार, प्रांत सहमंत्री मुकेश शुक्ला, प्रांत समन्वयक राघवेंद्र, मथुरा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विनोद राघव, गोकलेश गौतम, देवेंद्र सिंह,मोहित नौहवार, राजू राजपूत, अभिनव सक्सेना, गौ रक्षक पवन दुबे, मुरारी लाल गुरुजी, मदन मोहन श्रीवास्तव, समरसता प्रमुख अजय अग्रवाल, ठा. ओम प्रकाश सिंह, विक्की इलाहाबादी, गिर्राज अग्रवाल, हेमंत चतुर्वेदी, जुगल किशोर अग्रवाल बैंक वाले, डॉ संतोष राजोरिया, ललित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, अनिल शर्मा, दीपक गोयल, मुकेश खंडेलवाल, रविकांत गर्ग, योगेश द्विवेदी वृंदावन, योगेश आवा,बृजेंद्र नागर, रामदास चतुर्वेदी बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शर्मा,ठा.आर के सिंह यदुवंशी ( राजा भैया ) विधायक पूरन प्रकाश,पंडित गोपाल वल्लभ आचार्य,ठा.पूरन सिंह,नरेश पहलवान,प्रीतम चौधरी, वत्सल भाटिया,विष्णु पहलवान,राहुल,प्रह्लाद पहलवान,बलवीर ठेकेदार,राजू पंडित,लव ठाकुर,आशुतोष सिंह,अनमोल पंडित,पुष्पेंद्र सिंह,राहुल पंडित,अंकित पंडित,योगेश सिसोदिया,आकाश शर्मा,लाला जाट,सचिन ठाकुर,नमन पराशर,अजय शुक्ला,विजय शुक्ला,सुनील,देवेंद्र सिंह,राजू राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यात्रा का रात्रि प्रवास मथुरा में रहा।