मथुरा। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में संगठन को गतिशील प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश पदाधिकारीयो को अलग-अलग कई कई जिलों का प्रभार दिया है। नवनियुक्त महासचिव मथुरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू को आगरा एटा हाथरस का प्रभारी बनाया गया है। श्री उपाध्याय इन तीनों जनपदों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।
बताया जाता है पार्टी की महा सचिव प्रियंका गांधी की टीम में आगरा मण्डल से प्रदेश महासचिव के रूप में केवल पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू को ही शामिल करने से मथुरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ब्राह्मण समाज में भी एक सुखद सन्देश गया है।
ज्ञात रहे श्री उपाध्याय स्वतन्त्रता सेनानी परिवार से है। छात्र जीवन से ही कांग्रेस के जुझारू और निष्ठावान लोकप्रिय कार्यकर्ता रहे है, उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही नही बल्कि आम जनता और विशेष कर मुस्लिम और ब्राह्मण समाज में स्वच्छ छवि के साथ साथ सुशिक्षित प्रभावशाली प्रशासक के रूप में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.