• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home लेख/सम सामयिकी

Bihar Election 2025 : बिहार में क्या फिर से अमित शाह की रणनीति कामयाब होगी!

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in लेख/सम सामयिकी
0
Bihar Election 2025 : बिहार में क्या फिर से अमित शाह की रणनीति कामयाब होगी!

bihar election 2025

0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) लिए नई दो-तिहाई सीटों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। और उसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को टास्क भी दे दिया है। गृह मंत्री यह दावा भी कर रहे हैं कि एक तरफ बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ राजग की सरकार बनेगी और दूसरी तरफ से घुसपैठियों को बिहार की पवित्र धरती से एक-एक करके बाहर निकाल दिया जाएगा। अमित शाह इन दिनों सीमांचल (पूर्वोत्तर बिहार) के नौ जिलों पर विशेष ध्यांन दे रहे हैं और इसी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज लगा भी रहे हैं। यह अमित शाह की नई रणनीति है, वह इस बार सबसे अधिक कमल राजद और एमआइएम के गढ़ में खिलाना चाहते हैं। 243 सीटों वाली बिहार विधान सभा में भाजपा, एनडीए के लिए 160 से ज़्यादा सीटें जीतने पर काम कर रही है। कहते हैं कि अमित शाह के लिए हर चुनाव एक नई चुनौती होती है और वे उसकी तैयारी भी नए तरीके से ही करते हैं। वह सीमांचल से उस बार सघन अभियान चलाने के पक्ष में है, और वहाँ विदेशी घुसपैठियों को मुख्य मुद्दा बनाना चाहते हैं। इस इलाके में मुस्लिमों की संख्या अच्छी खासी है और वहाँ वाकई घुसपैठ हिंदुओं के लिए समस्या बनी हुई है। पिछले कुछ सालों में इस क्षेत्र में हर हिंदू पर्व और त्योहार पर पथराव और बलवा किये गए और हिंदुओं को प्रताड़ित भी किया गया।

अमित शाह के घुसपैठ वाले मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साथ हैं और उन्होंने भी बाहरी लोगों के वोट बनाने को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है। पीएम मोदी ने तो दिल्ली के लाल किले से अपने भाषण में भी इस विषय का उल्लेख किया था। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद लगभग 45 लाख पुराने मतदाताओं के नाम हटा भी दिए गए हैं। वैसे बीजेपी के तरकश में केवल घुसपैठ के मुद्दे वाले तीर नहीं हैं, बल्कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के बाद बिहार में मां जानकी मंदिर, मुख्यमंत्री महिला रोजगार के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये का वितरण और अगली पीढ़ी के जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) सुधार से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं। पीएम मोदी और अमित शाह के लिए यह बिहार में एक सामान्य चुनाव भर नहीं है, इसका महत्व बीजेपी और खास कर पीएम मोदी के लिए बहुत ज्यादा है। इस चुनाव के परिणाम की व्याख्या भी इस बार अलग से होगी। घरेलू और बाहरी मोर्चे पर जिस तरह की चुनौतियाँ सामने हैं और जिस तरह से विपक्ष एनडीए को घेरने की कोशिश कर रहा है, उसमें से यह चुनाव निकालना बहुत बड़ी चुनौती होगी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और अमेरिका के दवाब से लड़ने की सरकार की जिजीविषा पर दुनिया भारत की ओर गर्व से देख रही है। पर क्या प्रधानमंत्री बिहार के मतदाताओं पर भी जादू चलाने में कामयाब होंगे? यह सबसे बड़ा सवाल है। बिहार में चुनाव भले ही एनडीए के बैनर पर बीजेपी लड़ रही है, लेकिन सब जानते हैं कि यह चुनाव भी पिछले 10 साल की तरह मोदी और शाह का ही चुनाव माना जा रहा है।

पीएम मोदी के रूप में ऐसे विशाल व्यक्तित्व का निर्माण किसी जादूगरी का परिणाम नहीं है, बल्कि मेहनत, योग्य लोगों से बनी टीम का गठन और श्रेष्ठ परिणाम हासिल करने के लिए ठोस नियोजन के भी इसमें बराबर के योगदान हैं। पीएम मोदी इसी के लिए जाने भी जाते हैं। अपनी 75 साल की उम्र में वह 50 साल से भी अधिक समय से इन्हीं तत्वों को सींच, संवार और उनका उपयोग भी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने राजनीतिक जीवन में विश्वास बहाली का एक दुर्लभ प्रयोग किया। वह अपने विश्वासपात्र बनाने और अपने प्रति लोगों में विश्वास जगाने का अद्भुत कौशल रखते हैं। 1985 से 1990 के बीच जब गुजरात में संघ और भाजपा नरेंद्र मोदी का पहला कौशल परीक्षण किया, तब गुजरात में तीसरे नंबर की पार्टी थी बीजेपी। आपदा में अवसर खोज निकालने की कला का पहली बार उपयोग उन्होंने यहीं किया और यहीं पहली बार अमित शाह मोदी के हमवार बने। तब से लगातार नरेंद्र मोदी के लिए हर चुनाव जीतने के शिल्पकार बन गए हैं अमित शाह। बिहार में फिर से अमित शाह की परीक्षा हैं। बिहार में एनडीए को भी नरेन्द्र मोदी की रणनीतिक समझ और अमित शाह की संगठनात्मक क्षमता पर पूरा विश्वास है। इसके पहले हरियाणा और महाराष्ट्र विधान सभा के चुनाव परिणाम को भी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कौशल की देन माना गया था। तो क्या फिर से बिहार में हरियाणा दोहराया जा सकेगा? कोई इस बात से अब इनकार नहीं करता कि संगठन की कमजोरियों को पहचानने और उन्हें दूर करने का काम गृहमंत्री अमित शाह से बेहतर कोई नहीं कर सकता।

अमित शाह यह काम कई वर्षों से अनवरत कर रहे हैं। गुजरात में उन्होंने बीजेपी की जो मजबूत आधारशिला रखी, उसके बदौलत पार्टी आज दो दशक से अधिक समय से सरकार में बनी हुईं है। यही काम उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में भी पार्टी के लिए किया। तब उन्होंने गुजरात में नरेंद्र मोदी की 12 साल की सरकार के काम काज को गुजरात मॉडेल के रूप में स्थापित किया और पूरे देश में उसके शेयर चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में किया। अमित शाह का इस समय सारा जोर सोशल इंजीनियरिंग, यानि जातिगत समीकरण पर है। रोजाना ही अब नए नए लोग, जिनका जातिगत वजूद हैं, बीजेपी से जुड़ रहे हैं। बिहार चुनाव के लिए मुद्दे और नारे अमित शाह की टीम ने पक्के कर लिए हैं। ऑपरेशन सिंदूर चलाने और पाकिस्तान को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने के मुद्दे दे साथ बीजेपी देशव्यापी जाति सर्वेक्षण को भी चुनाव में जोर शोर से उठाएगी। हर चुनाव की तरह बिहार में भी बीजेपी ने 40 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी हैं। प्रभारी के रूप में धर्मेंद्र प्रधान हैं, जिन्हे हरियाणा चुनाव में भी विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। अबकि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी साथ हैं। मंदिर और मंडल दोनों मुद्दों को साथ ले कर चलने और अमित शाह के विश्वसनीय होने का उन्हें श्रेय प्राप्त है।

Tags: #Will Amit Shah's strategy be successful again in Bihar?
Previous Post

यूटा की टीम ने किया नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत

Next Post

संडे ऑन साइकिल : विश्व शिक्षक दिवस पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया फिटनेस का संदेश

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
पुलकित सम्राट ने मोशन पोस्टर के साथ किया ‘राहु केतु’ की रिलीज का ऐलान

पुलकित सम्राट ने मोशन पोस्टर के साथ किया ‘राहु केतु’ की रिलीज का ऐलान

November 17, 2025
नगर आयुक्त ने लक्ष्मी नगर में दो वार्डों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

नगर आयुक्त ने लक्ष्मी नगर में दो वार्डों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

November 17, 2025
सऊदी अरब में बड़ा हादसा, मक्का से मदीना जा रहे 42 भारतीयों की मौत

सऊदी अरब में बड़ा हादसा, मक्का से मदीना जा रहे 42 भारतीयों की मौत

November 17, 2025
मथुरा में तीन दिन से लापता दो मासूमों के शव  यमुना में मिलने से मचा कोहराम

मथुरा में तीन दिन से लापता दो मासूमों के शव यमुना में मिलने से मचा कोहराम

November 17, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4670580
Views Today : 3842

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved